दिल रोया ना आंखें बरसीं ,
तुम आये ना सांसें ठहरीं।
ख्वाबों पर भी तेरा बस है ,
तनहाई में तू ही दिखती।
मिल जाये जो दीद तुम्हारी ,
कल ईद हमारी भी मनती।
मजबूत सफ़ीना है तेरा ,
जर्जर सी है मेरी कश्ती ।
मन्ज़ूर मुझे डूबना लेकिन ,
दिल की नदियां है कहां गहरी।
सब्र चराग़ों सा रखता मैं ,
ज़ुल्मी हवायें तुमसे डरतीं ।
अर्श सियासत की छोड़ न तू,
मर जायेगी जनता प्यासी ।
वादा तूने तोडा है पर ,
तुहमत में है मेरी हस्ती ।
तेरा घर मेरा मंदिर है ,
मेरी जान वहीं है अटकी।
रथ के दो पहिये हम दोनों ,
तू ही हरदम आगे चलती।
Thursday, June 17, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment